हिमाचल प्रदेश में नामचर्चाओं का आयोजन, भारी संख्या में उमड़ी साध-संगत

Published On

पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां पर जताया दृढ़ विश्वास

  • मानवता भलाई कार्यों में तीव्र गति से आगे बढ़ने का दोहराया संकल्प

शिमला। देवभूमि हिमाचल प्रदेश में डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत ने राम नाम का गुणगान किया। इस मौके पर ब्लॉक ज्वालाजी गांव खोला, ब्लॉक किरवीं (हमीरपुर) गाँव सूरजपुर, ब्लॉक दलिहारा जिला कांगड़ा, ब्लॉक देहरा के गाँव सुन्हेत, ब्लॉक काला अम्ब गाँव बाड़ी वाला, सलानी, डाकरा, ब्लॉक नाहन के गाँव कुण, भुडपुर, ब्लाक धौला कुआँ के गाँव बारांपुर, हरिपुर खोल, सैनवाला, जगतपुर , नयागांव ब्लॉक बांगरण के नवादा, भेहड़ेवाला गांव इत्यादि स्थानों पर नामचर्चाओं का आयोजन किया गया।

नामचर्चाओं में भारी संख्या में उमड़ी साध-संगत ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां पर दृढ़ आस्था और विश्वास जताते हुए मानवता भलाई के 138 कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर ब्लॉकों के जिम्मेवार, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के सेवादार, 15 मैंबर, 25 मैंबर सहित विभिन्न समितियों के सेवादारों ने शिरकत की।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts