पंजाब में जासूसी कर रहे पाकिस्तानी ड्रोन को बीएसएफ ने मार गिराया

Published On

गुरदासपुर (सच कहूँ न्यूज)। सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ) ने पंजाब के गुरदासपुर सेक्टर में जासूसी कर रहे एक पाकिस्तानी ड्रोन को शुक्रवार को मार गिराया। बीएसएफ के पुलिस उपमहानिरीक्षक(डीआईजी) प्रभाकर जोशी ने बताया कि सुबह लगभग साढ़े चार बजे पाकिस्तान की तरफ से एक ड्रोन आया जिसे बीएसएफ 73 बटालियन के जवानों ने गोली मार कर गिरा दिया। सूचना मिलते ही उच्चाधिकारी ने घटना स्थल पर पहुंच तलाश अभियान शुरू कर दिया है। जोशी ने कहा कि ड्रोन से कोई भी आपत्तिजनक समाग्री नहीं मिली है। उल्लेखनीय है कि गुरदासपुर सेक्टर में पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराने की यह पहली घटना है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts