बसपा की दहशत से जागा कांग्रेस का दलित प्रेम : गढ़ी

Published On

जालंधर। पंजाब कांग्रेस द्वारा दलित नेता चरनजीत सिंह चन्नी को नया मुख्यमंत्री बनाए जाने को पंजाब बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा कि कांग्रेस में जागा दलितों के प्रति प्रेम बसपा की दहशत का परिणाम है। बसपा प्रधान गढ़ी ने मुख्यमंत्री बनने पर चरनजीत सिंह चन्नी को बधाई देते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है कि अगर 74 वर्ष बाद कांग्रेस को ऐसा चेहरा देना चाहिए था, जिसने दलित समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए कभी कोई लड़ाई लड़ी हो या संघर्ष किया होता। उन्होंने कहा कि जो दलित चेहरा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री बनाया है, वह पंजाब या दलितों का नहीं हो सकता, क्योंकि साढ़े चार साल कैबिनेट मंत्री रहने के बावजूद उसने दलितों की एक भी मांग या मुद्दे पर कोई पक्ष नहीं लिया।

प्रधान गढ़ी ने कहा कि जो सीएम कांग्रेस ने चयनित किया है, उसकी छवि शक वाली है। उसके खिलाफ पंजाब की महिला अफसरों ने मी-टू की शिकायतें दर्ज करवाई हैं। महिला कमिशन के पास केस चल रहा है। गढ़ी ने चन्नी को मुख्यमंत्री बनाए जाने के पीछे की कुटिल मंशा की निंदा की है। बता दें कि रविवार दिन भर चली खींचतान के बाद पंजाब कांग्रेस ने श्री चमकौर साहिब के विधायक चरणजीत सिंह चन्नी को प्रदेश का पहला दलित मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा की है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts