Pop singer R Kelly को 30 साल कैद की सजा

Published On

वाशिंगटन (एजेंसी)। अमेरिकी पॉप गायक आर केली को महिलाओं और बच्चों के यौन शोषण के मामले दोषी ठहराए जाने के बाद 30 साल कैद की सजा सुनाई गई है। बीबीसी ने गुरुवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। आर एंड डी संगीत शैली के कलाकार 55 वर्षीय कलाकार को पिछले साल सितंबर में न्यूयॉर्क में यौन तस्करी से संबंधित अपराधों के लिए दोषी पाया गया था। आर केली के वकील ने कहा था कि एक बार सजा सुनाए जाने के बाद वह आगे अपील करेंगे। बताया जा रहा है कि फैसला सुनाए जाते वक्त केली जेल के पोशाक व काले चश्मों में नजर आए। उन्होंने इस दौरान कुछ भी कहने से मना कर दिया, कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और सिर झुकाकर रखा। अदालत में इस बात का भी खुलासा हुआ कि कैली ने गायिका आलिया से 1994 में उस समय शादी की थी, जब वह मात्र 15 साल की थीं। हालांकि, तब प्रमाण पत्र में उन्हें 18 साल की दिखाया गया था। बाद में उनकी शादी को रद्द कर दिया गया और इसके नौ साल बाद ही विमान दुर्घटना में आलिया की मौत हो गई थी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts