युद्ध के समय कतर की साध-संगत ने किया ऐसा काम जिसकी हो रही हर जगह प्रशंसा

Published On

कतर (सच कहूँ न्यूज़)। Qatar News: मानवता भलाई के कार्यों में अग्रणी डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों ने एक बार फिर सेवा की मिसाल पेश की है। कतर स्थित हमाद रक्तदान केंद्र के विशेष अनुरोध पर साध-संगत द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सेवादारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों ने कुल 20 यूनिट रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदान देने का कार्य किया। रक्तदान शिविर में भूपिंदर इन्सां जी, सरबजीत कौर इन्सां, गुरिंदर इन्सां जी, जग्गा जी, सुजीत इन्सां, सुरजीत जी, लाली जी, बलजीत इन्सां, परमल इन्सां, भागचंद इन्सां, प्रीतम इन्सां और बलविंदर कुमार इन्सां सहित अन्य सेवादारों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया। इस अवसर पर सेवादारों ने कहा कि रक्तदान महादान है, जिससे किसी जरूरतमंद को नया जीवन मिल सकता है। डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी हमेशा मानवता भलाई के कार्यों में अग्रणी रहते हैं और आगे भी इसी प्रकार सेवा कार्य जारी रखेंगे।

About The Author

Related Posts