Breaking News: खालिस्तानी अमृतपाल के करीब पहुंची राजस्थान पुलिस

Published On

 जल्द गिरफ्त में होगा पंजाब का मोस्ट वांटेड

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस के लिए अमृतपाल सिंह बड़ी चुनौती बन गया है। पिछले (Amritpal) 27  दिन से अमृतपाल की गिरफ्तारी के लिए जगह जगह दबिश दी जा रही है लेकिन अभी तक अमृतपाल सिंह का कोई सुराग नहीं मिला है। पंजाब पुलिस द्वारा अमृतपाल सिंह के कई नजदीकी लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके बावजूद भी अमृतपाल के बारे में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला। वह देश में ही है या देश से बाहर भाग गया। इसके बारे में भी कोई जानकारी नहीं मिल पाई। पंजाब पुलिस ने अब राजस्थान पुलिस से मदद मांगी है। डीजीपी उमेश मिश्रा और एडीजी दिनेश एमएन की स्पेशल टीमें राजस्थान में अमृतपाल सिंह के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। वहीं श्रीगांनगर में पुलिस की दबिश जारी है।

कुछ इनपुट मिले

सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि राजस्थान पुलिस को अमृतपाल सिंह के बारे में कुछ अहम सूचनाएं मिली है। इस सूचनाओं की तस्दीक करने के साथ राजस्थान पुलिस की स्टेशल टीमें अलग अलग स्थानों पर दबिश दे रही है। हालांकि राजस्थान पुलिस के डीजीपी उमेश मिश्रा ने अमृतपाल सिंह से जुड़ी कोई भी जानकारी शेयर नहीं की है। उमेश मिश्रा लम्बे समय तक इंटेलीजेंस में रहे हैं और इससे पहले वे एटीएस के मुखिया भी रहे हैं। उनका सूचना तंत्र काफी मजबूत माना जा रहा है और इन खुफिया सूचनाओं के जरिए ही राजस्थान पुलिस को अमृतपाल सिंह के बारे में कुछ इनपुट मिले हैं। पंजाब पुलिस द्वारा राजस्थान पुलिस से हेल्प करने के आग्रह के बाद राजस्थान पुलिस की टीमें एक्टिव मोड पर आ गई हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts