कोविंद फिलीपीन्स एवं जापान के दौरे पर रवाना

Published On

नयी दिल्ली (एजेंसी)। राष्ट्रपति राम नाथ काेविंद फिलीपीन्स एवं जापान के आधिकारिक दौरे पर गुरुवार को रवाना हो गए। पिछले 13 वर्षों के दौरान भारत के राष्ट्रपति का फिलीपीन्स का यह पहला आधिकारिक दौरा होगा।

काेविंद के आधिकारिक टि्वटर हैंडल से ट्वीट कर यह जानकारी दी गयी। ट्वीट के मुताबिक राष्ट्रपति जापान के सम्राट नारूहितो के राज्याभिषेक समारोह में शामिल होंगे। कोविंद फिलीपीन्स के राष्ट्रपति रोड्रिगो रोआ दुतेर्ते के निमंत्रण पर 17 से 21 अक्टूबर तक फिलीपीन्स की यात्रा पर रहेंगे। यह यात्रा दोनों देशों के राजनयिक संबंधों की स्थापना के 70वीं वर्षगांठ के मौके पर हो रही है।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts