इलाहाबाद उच्च न्यायालय में 10 न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश
Published On
नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने 10 अतिरिक्त न्यायाधीशों को इलाहाबाद उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है। शीर्ष अदालत की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई है। बयान के अनुसार, इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीशों- न्यायमूर्ति संजय कुमार पचौरी, न्यायमूर्ति सुभाष चंद्र शर्मा, न्यायमूर्ति सुभाष चंद ( स्थानांतरण पर झारखंड उच्च न्यायालय में कार्यरत), न्यायमूर्ति सरोज यादव, न्यायमूर्ति मोहम्मद असलम, न्यायमूर्ति अनिल कुमार ओझा, न्यायमूर्ति साधना रानी (ठाकुर), न्यायमूर्ति सैयद आफताब हुसैन रिजवी, न्यायमूर्ति अजय त्यागी और न्यायमूर्ति अजय कुमार श्रीवास्तव (एक) को स्थायी न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की गई है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।