रूसी सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त
Published On
मॉस्को (एजेंसी)। रूस के बेलगोरोड क्षेत्र में सेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। गर्वनर व्याचेस्लाव ग्लादकोव ने गुरुवार को बताया कि दुर्घटना के बाद एक जांच दल और आपातकाल मंत्रालय के कर्मी मौके पर पहुंचकर अपने-अपने कार्यों में लग गये हैं। ग्लादकोव ने टेलीग्राम पर लिखा, ‘वालुस्काई नगर जिले में रूस के रक्षा मंत्रालय का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। एक जांच दल और आपातकाल मंत्रालय के कर्मचारी मौके पर अपने-अपने कार्यों में जुट गये हैं। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।