दक्षिण अफ्रीका में छात्रावास में हुई गोलीबारी में सात लोगों की मौत

Published On

केप टाउन (एजेंसी)। दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के उमलाजी शहर में एक छात्रावास में हुई गोलीबारी में सात लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उमलाजी में पुलिस के अनुसार, तड़के दो बजकर 45 मिनट पर 20 से 40 वर्ष की आयु के नौ पुरुष, ग्लीबेलैंड्स हॉस्टल के ब्लॉक 57 में एक कमरे में शराब का सेवन कर रहे थे, तभी अज्ञात बंदूकधारियों ने उन पर गोलियां चलाईं और मौके से भाग गए। पुलिस ने एक बयान में कहा कि गोलीबारी में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रुप से घायल दो लोगों को अस्पताल ले जाया गया। बयान में कहा गया है कि गोलीबारी का मकसद अज्ञात है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

About The Author

Related Posts