शिकंजा: जहाज पर नशा: आर्यन खान सात अक्टूबर तक हिरासत में

Published On

मुम्बई (एजेंसी)। मुम्बई की एक अदालत ने जहाज पर मादक द्रव्य के सेवन के मामले में गिरफ्तार मशहूर अभिनेता के पुत्र और दो अन्य की जमानत की अर्जी सोमवार को खारिज कर दी। अदालत ने आर्यन खान और उसके साथ गिरफ्तार दो अन्य की हिरासत की अवधि बढ़ा दी है। आर्यन को अदालत ने सात अक्टूबर तक रिमांड पर रखे जाने की अनुमति दी है। आर्यन और उसके साथ गिरफ्तार अन्य को मुम्बई फोर्ट की अदालत में पेश किया गया था। खान के वकील सतीश मानशिंदे ने दलील दी कि उनके मुवक्किल को केवल मोबाइल फोन संदेश के आधार पर गिरफ्तार किया गया है जबकि उनके पास न तो क्रूज (जहाज) का टिकट था और न ही उनके पास कोई आपत्तिजनक वस्तु मिली। मादक द्रव्य नियंत्रण ब्यूरो (एनबीसी) ने अदालत से उन्हें 13 अक्टूबर तक रिमांड पर रखने की मांग की थी लेकिन अदालत ने उसे सात अक्टूबर तक ही अपनी हिरासत में रखने की अनुमति दी। गाैरतलब है कि एनबीसी के अधिकारियों ने मुम्बई से गोवा जा रहे क्रूज पर छापा मारकर आर्यन, मुनमुन, अरबाज मर्चेन्ट और चार अन्य को रविवार को गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि जांच अधिकारी यात्रियों के भेष में शनिवार को ही क्रूज में दाखिल हो गये थे। उनका दावा है कि रविवार को हिरासत में लिये गये संदिग्धों के पास से 13 ग्राम कोकीन, कुछ चरस, 22 एमडीएमए (नशे की दवा) और कुछ अन्य द्रव्य पकड़े गये थे।

एनसीबी की पूछताछ में रोने लगे शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान

 वहीं सूत्रों के अनुसार, एनसीबी की पूछताछ में आर्यन खान टूट गए है। इंटरोगेशन में आर्यन अपने आंसू रोक नहीं पाए। बताया जा रहा है कि शाहरूख खान ने अपने बेटे आर्यन से फोन पर बात की है।

देश के बाहर भी किया ड्रग्स का सेवन

पूछताछ में पता चला है कि आर्यन करीब 4 साल से ड्रग्स का सेवन कर रहा है और भारत के बार भी यूके दुबई या बाकी अन्य देशों में आर्यन ने ड्रग्स का सेवन किया है।

क्या है मामला:

इससे पहले आर्यन ने इससे इनकार किया है कि वह पार्टी के लिए आए थे और कहा कि उन्हें फैशन शो के नाम पर आयोजकों ने मेहमान के रूप में बुलाया था। अधिकारियों की ओर से पूछताछ के दौरान आर्यन ने हालांकि स्वीकार किया कि उन्होंने ड्रग लिया था। एनसीबी ने जहाज से 1.31 लाख रुपये नगद के अलावा एमडीएमए/एक्स्टसी, कोकीन, एमडी (मेफेड्रोन) और चरस सहित कई नशीली दवाएं बरामद की हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts