दीदी के गढ़ में शाह का शक्ति प्रदर्शन

Published On

कोलकाता: अमित शाह के रोड शो में लोगों की उमड़ी भीड़

शांतिनिकेतन (एजेंसी)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यहां हुए एक घंटे के रोड शो के दौरान ‘जय श्री राम’ के नारे लगाते हुए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ ने भाग लिया। तृणमूल कांग्रेस के गढ़ में घुसते हुए शाह के मार्च को लेकर डाकबंगला से चौरास्ता तक की सड़क को भगवा झंडों और रंगीन गुब्बारों से सजाया गया था। रिहायशी इलाकों में लोगों ने अपने मकानों की छत के ऊपर से शाह की रैली को गुजरते हुए देखा।

शाह बोलपुर की अपनी पहली यात्रा पर थे। शाह के अलावा, भाजपा के राज्यसभा सदस्य स्वपन दासगुप्ता खुले ट्रक पर खड़े थे। अन्य नेताओं में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष, केंद्रीय मंत्री देवाश्री चौधरी, पार्टी के नेता अनुपम हाजरा और अन्य लोग शामिल थे। एक अलग ट्रक पर रोडशो में बाउल गायक भी शाह के साथ थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts