शर्मनाक: चार साल की बच्ची से किया दुराचार

Published On

उज्जैन (एजेंसी)। मध्यप्रदेश के उज्जैन (Ujjain) जिले में एक नाबालिग युवक द्वारा अपने ही परिवार की चार साल की एक बच्ची के साथ दुराचार करने का मामला सामने आया है। घट्टिया थाना पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के जलवा गांव निवासी एक नाबालिग युवक ने अपने परिवार की चार साल की एक बच्ची को बुधवार दोपहर अपने घर लाकर उसके साथ दुराचार किया।

बच्ची के परिजन को इस बारे में खबर लगने पर बुधवार देर शाम आरोपी के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कराया। घटना के बाद से आरोपी फरार है। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

 

About The Author

Related Posts