आमजन को एक ओर झटका, सीएनजी हुई महंगी

Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। महंगाई की मार के बीच इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने जनता को एक ओर झटका दे दिया है। कंपनी ने दिल्ली में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) के दाम (CNG Price Hike) में दो रुपये प्रति किलो की बढ़ोत्तरी कर दी है। कंपनी द्वारा शनिवार को जारी एक बयान के मुताबिक, इस वृद्धि के साथ राजधानी में सीएनजी के दाम 75.61 रुपये प्रति किलो हो गए हैं और दामों में की गयी बढ़ोतरी आज से लागू होगी। इस बढ़ोतरी के बाद नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी 78.17 रुपये प्रति किलो तथा गुरुग्राम में इसकी कीमत 83.94 रुपये किलो हो गई है। गौरतलब है कि पिछले 6 दिनों में दूसरी बार सीएनजी की कीमत बढ़ी है। इससे पहले 15 मई को सीएनजी के दाम 2 रुपये प्रति किलो बढ़े थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts