जम्मू के बाहरी इलाके से छह शव बरामद

Published On

जम्मू। पुलिस ने जम्मू के बाहरी सिधरा इलाके से बुधवार को दो अलग-अलग मकानों से रहस्यमय परिस्थितियों में छह शव मिले हैं। पुलिस ने आज यहां बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस दल द्वारा एक घर के दरवाजे को तोड़ा गया तो वहां उसे दो शव बरामद हुए। वहीं इसके विपरीत एक अन्य घर से चार शव बरामद हुए है। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान जफर सलीम, रुबीना बानो, नूर उल हबीब, सकीना बेगम, सजाद अहमद और नसीमा अख्तर के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि रिपोर्टों के अनुसार शव आंशिक रूप से सड़ चुके थे। सभी छह परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन अभी तक मौतों का कारण पता नहीं चल पाया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts