बस नदी में गिरी छह की मौत, 18 घायल

Published On

रायसेन (एजेंसी)। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में एक यात्री बस (Bus Accident) अनियंत्रित हाेकर नदी में गिर गयी, जिससे उसमें सवार दो महिला, एक बच्चा सहित छह लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गयी है और 18 अन्य घायल हो गये, जिनमें से ग्यारह घायलों को भोपाल ले जाया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार इंदौर से छतरपुर जा रही बस कल देर रात्रि रायसेन के दरगाह पर अनियंत्रित होकर रीछन नदी में गिर गयी, जिसमें दो महिला और एक बच्चे सहित 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी और 18 लोग घायल हो गए,

  • जिन्हें मौके पर पहुचे स्थानीय लोगों ने प्रसाशन की मदद से बाहर निकाला
  • इलाज के लिये जिला अस्पताल लाया गया।
  • इनमें 11 भोपाल रेफर किये गए हैं।
  • 7 रायसेन अस्पताल में भर्ती हैं।

बस में करीब 45 यात्री सवार थे। कलेक्टर उमाशंकर भार्गव और पुलिस अधीक्षक मोनिका शुक्ला सहित पूरा प्रशासन मौके पर पहुंच गया और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

  • रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान रायसेन कलेक्टर उमाशंकर भार्गव घायल हो गए।
  • कलेक्टर उमाशंकर भार्गव और पुलिस अधीक्षक मोनिका शुक्ला घायलों को देखने जिला अस्पताल पहुंचे।
  • कलेक्टर ने गंभीर घायल को इलाज के लिए 50000 और घायलों को 10000 रुपये की  सहायता राशि देने की घोषणा
  • पुलिस महानिरीक्षक आशुतोष राय ने बताया की बस को निकालने के लिए मंडीदीप से क्रेन बुलबाई जा रही है।
  • उन्होंने 6 लोगों के मरने की पुष्टि की है।
  • अभी भी होमगार्ड के 10 जवान सर्चिंग अभियान में जुटे हैं।

मृतकों की पहचान रवि बंसल छतरपुर, सागरबाई रायसेन, अनवर खान सागर, उजेफा खान बेगमगंज और दो वर्ष का बच्चा दीपक बंसल तथा एक अन्य की पहचान नहीं सकी है।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

About The Author

Related Posts