ट्रक की टक्कर से कार सवार छह लोगों की मौत, दो घायल

Published On

छिंदवाड़ा (एजेंसी)। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के बैतूल मार्ग खेरवाड़ा बाइपास मार्ग पर एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी, जिससे कार सवार पांच बच्चे और एक महिला की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार रात्रि हुई इस दुर्घटना में निशा ढोके (35) साथमयूरी (16), माही ढोके (14), प्रिंस बघेल (15), राहुल और दिव्या यादव (06) की मौत हो गई जबकि नीलेश और रमजान गंभीर रुप से घायल हो गए, जिन्हें समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि नागपुर के टेका ढाना निवासी निशा तीज का त्यौहार मनाने अपने मायके खैरवाड़ा कार से आ रही थी। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts