Jagannath Rath Yatra: जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान पुरी में भगदड़! तीन श्रद्धालुओं की मौत

Published On

Puri Stampede: पुरी (ओडिशा)। ओडिशा के पुरी जिले में स्थित गुंडिचा मंदिर के निकट सरधाबली क्षेत्र में रविवार प्रातःकाल भगदड़ मचने से तीन श्रद्धालुओं की दुःखद मृत्यु हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। यह घटना उस समय हुई जब बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन हेतु मंदिर परिसर में एकत्रित हुए थे। Jagannath Rath Yatra News

पुरी के जिलाधिकारी सिद्धार्थ एस. स्वैन के अनुसार, हादसा सुबह लगभग 4 बजे हुआ। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को उपचार के लिए समीपवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से छह की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। मृतकों की पहचान बसंती साहू (निवासी: बोलागढ़), प्रेमकांत मोहंती तथा प्रवती दास (निवासी: बालीपटना) के रूप में की गई है। तीनों श्रद्धालु रथयात्रा उत्सव के सिलसिले में मंदिर पहुंचे थे।

घटना में मृतकों के पार्थिव शरीरों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा प्रशासन ने पूरे प्रकरण की जांच प्रारंभ कर दी है। जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। Jagannath Rath Yatra News

Uttarkashi cloudburst: उत्तरकाशी में बादल फटने से आई आपदा से हुई भारी तबाही, 8 लोग लापता

About The Author

Related Posts