छात्र की जान बचाने के दौरान डूबे शिक्षक

Published On

केंद्रपाड़ा (एजेंसी)। ओडिशा के नयागढ़ जिला के कांटिलो में महानदी नदी के स्मासन घाट पर एक छात्र को बचाने के प्रयास में शिक्षक की डूबने से मौत होने की घटना सामने आई है। मृतक शिक्षक की पहचान केंद्रपाड़ा जिला के महाकालपाड़ा थाना क्षेत्र के शंखपाड़ा गांव निवासी सरोज कुमार दास के रूप में हुई है।

क्या है मामला

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, महाकालपाड़ा क्षेत्र के एक ट्यूटोरियल कोचिंग सेंटर के लगभग 45 छात्र पिकनिक मनाने के लिए नयागढ़ जिला के कांटीलो के नीलमाधब मंदिर गए थे। महानदी में नहाने के दौरान एक छात्र कथित तौर पर नदी के गहरे पानी में बह गया। इसके बाद सरोज ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन खुद ही डूब गये। स्थानीय लोगों ने छात्र को बचाया और सरोज को नदी से बाहर निकाला। सरोज और छात्र दोनों को खंडपाड़ा सीएचसी ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने सरोज को मृत घोषित कर दिया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts