तेलंगाना सीएम केसीआर ने दी कोरोना को मात, रिपोर्ट नेगेटिव

Published On

हैदराबाद (एजेंसी)। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की कोविड-19 की बीमारी से पूरी तरह स्वस्थ हो गये हैं और उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक राव की रैपिड एंटीजन और आरटी-पीसीआर रिपोर्टें पॉजिटिव आई है तथा उनके रक्त जांच की रिपोर्ट भी सामान्य है। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें पूर्ण स्वस्थ घोषित कर दिया। राव कोरोना संक्रमित होने के बाद गत 19 अप्रैल से ईरावेल्ली स्थित अपने फार्महाउस में आइसोलेशन पर थे।

यह भी पढ़े – देश में कोरोना से मौतों का टूटा रिकॉर्ड, एक दिन में 3,780 जिदंगी की जंग हारे, 3,82,315 नए केस

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts