Terrorist attack in Colorado:अमेरिका के कोलोराडो में आतंकी हमला, कई घायल, संदिग्ध गिरफ्तार

Published On

Terrorist attack in Colorado:लॉस एंजिल्स। अमेरिका के कोलोराडो राज्य स्थित बोल्डर शहर में रविवार को एक लक्षित हमले में कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। इस घटना के संदिग्ध को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। यह हमला दोपहर लगभग 1:26 बजे स्थानीय समयानुसार शहर के ऐतिहासिक काउंटी कोर्टहाउस के समीप हुआ।बोल्डर पुलिस प्रमुख स्टीफन रेडफर्न ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल तत्काल मौके पर पहुँचा। वहां कुछ लोग झुलसे हुए पाए गए, जबकि कुछ अन्य को अन्य प्रकार की चोटें लगी थीं। घायलों को प्राथमिक चिकित्सा हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। US Terrorist attack

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ‘रन फॉर देयर लाइव्स’ नामक कार्यक्रम के दौरान जब प्रतिभागी पर्ल स्ट्रीट और 13वीं गली के निकट स्थित कोर्टहाउस पहुँचे, तब एक व्यक्ति वहाँ पहले से बोतलों के साथ मौजूद था। उसने अचानक उन पर बोतलें फेंकी, जिससे विस्फोट हुआ और कम से कम पाँच लोग झुलस गए। इनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग बुझाने के लिए उस महिला को ज़मीन पर लोटना पड़ा।

एफबीआई और पुलिस कर रही हैं जांच | US Terrorist attack

एफबीआई के निदेशक काश पटेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर बताया, “बोल्डर में हुए इस लक्षित हमले की जांच जारी है। हमारे एजेंट तथा स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर मौजूद हैं। जैसे ही अधिक जानकारी प्राप्त होगी, हम उसे सार्वजनिक करेंगे।” पुलिस प्रमुख रेडफर्न ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि अभी यह कहना जल्दबाज़ी होगा कि इस हमले का उद्देश्य क्या था, लेकिन सभी पहलुओं से जाँच की जा रही है।

कोलोराडो के गवर्नर जेरेड पोलिस ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा, “मैं बोल्डर में घटित घटना पर नजर रख रहा हूँ। मेरी संवेदनाएं घायलों और उनके परिजनों के साथ हैं। हमारे समाज में इस प्रकार की घृणा और हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं है।” भारत की ओर से, कांग्रेस सांसद डॉ. शशि थरूर, जो वर्तमान में वैश्विक मंच पर भारत के आतंकवाद विरोधी रुख का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “भारतीय सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने बोल्डर में हुई इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है। सौभाग्यवश, इसमें किसी की जान नहीं गई। हम अमेरिकी विदेश मंत्री के इस विचार से सहमत हैं कि आतंकवाद को कहीं भी स्थान नहीं दिया जाना चाहिए।” US Terrorist attack

Barabanki Accident: ट्रक और अर्टिगा की आमने-सामने की भीषण टक्कर, चार की मौत, सीएम योगी ने शोक व्यक्त…

About The Author

Related Posts