श्रीनगर में आतंकवादी हमला, दो घायल

Published On

श्रीनगर (एजेंसी)। जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में रविवार को आतंकवादी हमले में एक पुलिस कांस्टेबल समेत दो लोग घायल हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों ने दोपहर श्रीनगर के निचले इलाके सजगरीपोरा में पुलिस के गश्ती दल पर गोलीबारी की जिससे पुलिस कांस्टेबल फारुक अहमद और एक नागरिक घायल हो गए। दोनों घायलों को शेरे-कश्मीर आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि हमले के बाद आतंकवादी मौके से भाग निकले। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और हमलावरों की गिरफ्तार के लिए तलाश अभियान छेड़ा गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts