‘द ग्रेट खली’ दलीप सिंह राणा ने भाजपा का दामन थामा

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। ‘द ग्रेट खली’ के नाम से मशहूर पहलवान दलीप सिंह राणा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया है। गुरुवार को यहाँ राणा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महासचिव अरुण सिंह, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और लोकसभा सांसद सुनीता दुग्गल की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता हासिल की। इस मौके पर उन्होंने कहा की वह भाजपा में शामिल होकर खुश हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम से प्रभावित हैं। राणा ने कहा, ‘मैं देश के विकास के लिए भाजपा का हिस्सा बना। मैं भाजपा की राष्ट्रीय नीति से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुआ।

शायद ही कोई ऐसा देश बचा होगा जहां मैंने ‘रेसलिंग’ नहीं की हो। पैसे कमाने होते तो अमेरिका में ही रहता लेकिन मैं भारत आया क्योंकि देश के प्रति मेरे अंदर प्यार है। मैंने देखा है कि मोदी के रूप में देश को सही प्रधानमंत्री मिला है। मुझे लगा क्यों ना देश में रहकर, साथ जुड़कर देश को आगे ले जाने में योगदान दूँ। राणा ‘डब्ल्यूडब्ल्यूई यूनिवर्स’ में प्रसिद्ध हैं जहां उन्हें 2021 के ‘डब्ल्यूडब्ल्यूई हॉल आॅफ फेम’ श्रेणी में शामिल किया गया था। वह कई बड़ी प्रतिस्पर्धाओं के विजेता रहे हैं। राणा ने 2017 के पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts