मुंबई में स्वाइन फ्लू से तीन और मौतें

Published On

मुंबई। मुंबई में स्वाइन फ्लू ने तीन और मरीजों की जान ले ली। इसी के साथ इस साल इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। नगर निकाय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तीन मौतें पिछले हफ्ते वायु जनित बीमारी के कारण हुई। मुंबई में संक्रमण के कारण एक जनवरी से 10 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि मानसून के शुरूआत के साथ ही बृहन्मुंबई महानगरपालिका इस बीमार के प्रसार को रोकने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। बीएमसी के एक बयान के मुताबिक, इस साल शहर में स्वाइन फ्लू के 285 मामलों की पुष्टि हुई है।

पुणे में 58 मौतें

पुणे में अब तक 58 मौतें हो चुकी हैं। नासिक में 30, औरंगाबाद में 20, अहमदनगर में 19 और नागपुर में 17 लोगों की मौत हुई है।इनके अलावा अमरावती, अकोला, बुल्धाना, कोल्हापुर, सोलापुर, सतारा, ठाणे, मुंबई, बीड़, लातूर समेत कई दूसरे जिलों में भी स्वाइन फ्लू से मौतें हुई हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts