जहर खाने से तीन किशौरियों की मौत, तीन गंभीर

Published On

औरंगाबाद (एजेंसी)। बिहार में औरंगाबाद जिले के कासमा थाना क्षेत्र में छह सहेलियों ने जहर खा लिया, जिससे तीन की मौत हो गई तथा तीन की हालत गंभीर है। पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र ने शनिवार को यहां बताया कि चिरैला गांव में शुक्रवार की रात एक ही साथ छह सहेलियों ने जहर खा लिया, जिससे तीन की मौत हो गई और तीन की हालत गंभीर है। गंभीर अवस्था में तीन सहेलियों को रफीगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिश्र ने बताया कि मृतकों की पहचान मनोज पासवान की 14 वर्षीय पुत्री नीलम कुमारी, राजेश पासवान की 14 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी एवं रामप्रवेश पासवान की 15 वर्षीय पुत्री अनीषा कुमारी शामिल है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts