सोपोर में लश्कर के कमांडर सहित तीन आतंकियों को किया ढेर

Published On

श्रीनगर (एजेंसी)। सुरक्षा बलों को जम्मू-कश्मीर में एक बड़ी कामयाबी मिली है। रविवार सायं से जारी एनकाउंटर में लश्कर के टॉप कमांडर मुदसिर पंडित के साथ ही दो अन्य आतंकियों को ढेर कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के अनुसार, टिप मिलने के बाद तांत्रेपुरा में यह एनकाउंटर शुरू किया गया था। कश्मीर पुलिस चीफ विजय ने बताया कि आतंकी मुदसिर पंड़ित तीन पुलिस कर्मियों, दो पार्षदों और दो नागरिकों की हत्या का आरोपी था। इसके अलावा उस पर कई सीमा संबंधित अपराधों का भी आरोप था।

क्या है मामला

गौरतलब हैं कि पिछले कुछ दिनों से जम्मू-कश्मीर की पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीमें सोपोर इलाके में अभियान चला रही है। 12 जून को सोपोर में हुए आतंकी हमले के बाद यह अभियान चलाया जा रहा है। इस हमले में 2 पुलिसवालों और दो आम नागरिकों की मौत हो गई थी।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts