Telangana Weather News: तेलंगाना में अगले 24 घंटों में आंधी, बिजली और ओलावृष्टि की संभावना

Published On

हैदराबाद (एजेंसी)। Telangana Weather Update: तेलंगाना के आदिलाबाद, कोमाराम भीम आसिफाबाद, विकाराबाद, संगारेड्डी, मेडक और कामारेड्डी जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान बिजली कड़कने के साथ आंधी और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं तथा ओलावृष्टि होने की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि 26 से 30 मार्च तक पूरे राज्य में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने के साथ-साथ आंधी और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। अगले सात दिनों के दौरान राज्य में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के भी आसार हैं। Telangana Weather News

राज्य में अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है, जिसके बाद अगले चार दिनों में इसमें धीरे-धीरे दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। पिछले 24 घंटों के दौरान रंगारेड्डी जिले में कुछ जगहों पर ओलावृष्टि हुई, जबकि पूरे राज्य में एक या दो जगहों पर बारिश दर्ज की गई। इसी अवधि के दौरान आदिलाबाद में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मेडक में सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। Telangana Weather News

यह भी पढ़ें:– रेलवे स्टेशन पर लावारिस मिले बच्चे को कासगंज के परिजनों तक सुरक्षित पहुंचाया, दादा-पोते के मिलन से भावुक हुआ माहौल

About The Author

Related Posts