दु:खद: कार खाई में गिरी, बालक समेत दो लोगों की मौत

Published On

शिमला (सच कहूँ न्यूज)। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कोटखाई में आज सुबह एक कार के गहरी खाई में गिरने से इसमें सवार 13 वर्षीय बालक सहित दो लोगों की मौत हो गई है तथा दो अन्य घायल हो गये। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारी सुदेश मोक्टा ने बताया कि हादसा(Accident) अढैयोग नामक स्थान पर हुआ। कार में चार लोग सवार थे। जिनमें दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंच कर हताहतों को खाई से बाहर निकाला। मृतकों की पहचान दिनेश मेहता(35) और आर्यन(13) के रूप में हुई है। घायल कार्तिक और गोविंद को कोटखाई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts