…जाको राखे साइयां, मार सके न कोय! जब अध्यापकों की चलती गाड़ी पर आ गिरा सफेदा, देखें खौफनाक मंजर
जलालाबाद। (सच कहूँ न्यूज) आज सुबह जलालाबाद से अध्यापकों से भरी बड़ी गाड़ी तरनतारन के वलटोहा क्षेत्र में जा रही तभी अचानक गाड़ी पर एक सफेदा का बड़ा वृक्ष गिर गया हादसा इतना खौफनाक था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। गनीमत ये रही कि इस दर्दनाक हादसे में किसी जान माल का नुक्सान नहीं हुआ जबकि एक महिला अध्यापक सही दो पुरुष अध्यापक बुरी तरह जख्मी हो गए जिन्हें जलालाबाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


जहां डॉक्टरों ने दो घायलों फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया है। (Accident) हादसे के बाद सुबह विधायक गोल्डी कम्बोज ने भी घटना स्थल पर जाकर घटना का जायजा लिया और अस्पताल में जाकर उपचाराधीन घायलों का हालचाल जाना। बता दें कि यह हादसा बारिश से कारण से हुआ है। आइयें देखते हैं वीडिया….
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।