ट्रक ने मारी बस को टक्कर, बस चालक घायल

Published On

शिमला (सच कहूँ न्यूज)। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में चंडीगढ़-देहरादून नेशनल हाईवे पर शनिवार आधी रात के बाद एक ट्रक के हिमाचल सड़क परिवहन निगम की एक बस को टक्कर (Truck Collides With Bus) मार देने की दुर्घटना में बस चालक घायल हो गया।

पावंटा साहब पुलिस ने बताया कि हादसा पावंटा साहब के अग्रसेन चौक पर रात करीब बारह बजे हुआ। हादसे में कुछ बस यात्रियों को भी मामूली चोटें आई। बस चालक को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया और यात्रियों को नाहन डिपो की बस में बिठा कर चंडीगढ़ के लिए रवाना किया गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला (Truck Collides With Bus) दर्ज किया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts