जुए के फड पर छापा, पुलिस गिरफ्त में 28 जुआडी

Published On

5 लाख 3 हजार 500 रूपये नकद के साथ 27 मोबाईल फोन, 12 दुपहिया वाहन, 1 चार पहिया वाहन, एवं ताश की 3 गड्डी जप्त

जबलपुर (वार्ता):

मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक हैल्थ क्लब के पीछे एक मकान में जुआ खेल रहे दो दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि सूजी मोहल्ले में एक हैल्थ क्लब के पीछे एक मकान में ताश के पत्तों पर जुआ खेल रहे 28 लोगों को पुलिस की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से धेराबंदी कर कल गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जुआडियों के कब्जे से 5 लाख 3 हजार 500 रूपये नकद के साथ 27 मोबाईल फोन, 12 दुपहिया वाहन, 1 चार पहिया वाहन, एवं ताश के 52 पत्तों की 3 गड्डी जप्त की है।

 

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts