सड़क दुर्घटना में सेना के जवान समेत दो की मौत
Published On
जम्मू (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में हुई सड़क दुर्घटना में सेना के जवान समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यहां बताया कि रात करीब 21:45 बजे एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। दुर्घटना में घायल दो लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पीड़ितों की पहचान सेना के जवान आशु चौधरी (28) और उसके आठ वर्षीय भतीजे के रूप में हुई है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।