इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के दो अफसर लापता
Published On
भारत ने पाकिस्तान के सामने उठाया मुद्दा
नई दिल्ली (एजेंसी)। पाकिस्तान के इस्लामाबाद में नियुक्त भारतीय उच्चायोग के दो कर्मचारियों के सोमवार को लापता हो जाने की रिपोर्ट हैं। सरकारी सूत्रों ने बताया कि भारत सरकार ने संबंधित पाकिस्तानी अधिकारियों के समक्ष इस मुद्दे को उठाया है। भारतीय उच्चायोग के दोनों कर्मचारी सीआईएसएफ के चालक हैं और वे उस समय लापता हो गये जब इस्लामाबाद में ड्यूटी पर थे। ऐसा संदेह है कि पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों ने दोनों कर्मचारियों को जासूस बताने के लिए उन्हें अपने कब्जे में लिया है। सूत्रों ने बताया कि भारत ने पाकिस्तान में कर्मचारियों के लापता होने का मामला जोरदार तरीके से उठाया है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।