नीमच में दो नए पॉजिटिव मिले, संख्या बढ़कर 92 हुई

Published On

नीमच। मध्यप्रदेश के नीमच जिले में दो नए संक्रमित मिलने के बाद इससे प्रभावितों की कुल संख्या बढ़कर अब 92 हो गयी है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार कल रात 11 कोरोना जाँच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें दो की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है, जबकि नौ की रिपोर्ट निगेटिव आयी है। दोनों उपखण्ड मुख्यालय जावद के कन्टेनटमेंट एरिया के निवासी हैं। इन्हें मिला के नीमच जिले में अभी तक 92 व्यक्ति कोरोना पाजिटिव हो गए है, जिनमे से 47 व्यक्ति रिकवर होकर घर लौट चुके हैं और चार व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी है।

About The Author

Related Posts