सुल्तानपुर में शौचालय बनाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट,एक की मृत्यु

Published On

सुल्तानपुर (एजेंसी)

उत्तर प्रदेश में सुल्तानपुर जिले के कुरेभार क्षेत्र में स्वच्छ भारत मिशन के तहत आवंटित शौचालय बनाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई जबकि महिला समेत तीन लोग घायल हो गये। पुलिस प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कौड़ियावां गांव निवासी तेजबहादुर पंचायतराज विभाग से आवंटित शौचालय का बुधवार रात निर्माण करा रहा था। इस दौरान गांव का अंगनू वहां आया और निर्माण का विरोध करने लगा।

बात बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में तेजबहादुर और उसकी पत्नी रेखा समेत तीन लोग घायल हो गये। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने 50 वर्षीय तेजबहादुर को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में तेजबहादुर की बहू बिट्टन की तहरीर पर अंगनू, आजाद, राजकुमार, रामपाल और रामसुंदर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने कुछ आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts