हिन्द महासागर में अमेरिका ने कब्जे में लिया वेनेजुएला से जुड़ा तेल का टैंकर

Published On

वॉशिंगटन (एजेंसी)। Washington: अमेरिका के सैनिक हिन्द महासागर में वेनेजुएला से जुड़े एक तेल टैंकर का रात भर पीछा करने के बाद उस पर चढ़ गये। अमेरिका के युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ ने सोमवार को यह जानकारी दी। हेगसेथ ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर लिखा, ‘रात भर, अमेरिकी सैन्य बल ने बिना किसी घटना के, ‘मुआयने के अधिकार’ के तहत समुद्री अवरोध को अंजाम दिया, एक्विला-2 पर चढ़ाई की। यह (जहाज) भागा, और हमने उसका पीछा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका ने वेनेजुएला से आने-जाने वाले तेल के टैंकरों पर प्रतिबंध लगाया है और यह टैंकर उस प्रतिबंध का उल्लंघन कर रहा था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक्विला-2 में लगभग सात लाख बैरल वेनेजुएला का भारी कच्चा तेल था जो जनवरी की शुरूआत में वेनेजुएला जल क्षेत्र से निकला था। हेगसेथ ने लिखा, ‘युद्ध विभाग ने कैरिबियन से हिंद महासागर तक इस जहाज को ट्रैक किया और उसका पीछा किया। हमसे आगे निकलने से बहुत पहले ही तुम्हारा ईंधन खत्म हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि तीन जनवरी को वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को हिरासत में लेने के बाद से अमेरिका ने वेनेजुएला से जुड़े तेल जहाजों पर अपनी नाकाबंदी जारी रखी है। Washington

About The Author

Related Posts