उत्तराखंड: हरक सिंह रावत ने बढ़ाई भाजपा की टेंशन

Published On

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में भारतीय जनता पार्टी के लिए चुनौतियां बढ़ गई हैं। मंत्रीपद से इस्तीफा देने वाले हरक सिंह रावत अपनी बात पर अड़ गए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी मुलाकात सीएम से नहीं हुई है। इधर भाजपा दावा कर रही है कि पार्टी में सब कुछ ठीक चल रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने हरक सिंह रावत के मंत्री पद से इस्तीफे की खबरों को खारिज किया है। उन्होंने कहा है भाजपा सब कुछ ठीक है। सूत्रों के अनुसार हरक सिंह रावत ने एक निजी चैनल को फोन के माध्यम से बताया कि वो अपने फैसले पर अडिग हैं। उन्होंने कहा कि रात को एक विधायक ने मुझसे मुलाकात की थी। उन्होंने मेरी बात मुख्यमंत्री से करवाने की कोशिश की थी। लेकिन उन्होंने बात नहीं की।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts