वरुण और मेनका गांधी भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से बाहर, हरियाणा से लिए सात चेहरे

Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शारदीय नवरात्र के वीरवार को पहले दिन अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी, जिसमें कुल मिला कर 344 नेताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां दी गर्इं हैं। हालांकि पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी और उनकी माँ मेनका गांधी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी से बाहर कर दिया है। बता दें कि वरुण सरकार की नीतियों के खिलाफ बोलते रहे हैं, फिलहाल लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में भी सरकार के खिलाफ बयान दिया है। वरुण गांधी ने लखीमपुर कांड का नया वीडियो सामने आने के बाद ट्वीट किया था। उन्होंने टविटर पर लिखा था, वीडियो बिल्कुल साफ है, विरोध करने वालों की हत्या कर उन्हें खामोश नहीं किया जा सकता है। बेगुनाह किसानों का खून बहाने वालों की जवाबदेही तय होनी चाहिए। इससे पहले कि किसानों के मन में सरकार के प्रति अहंकार और क्रूरता का संदेश जाए, न्याय होना चाहिए।

भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा कि पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने राष्ट्रीय कार्यसमिति, विशेष आमंत्रित सदस्यों एवं स्थायी आमंत्रित सदस्यों की नियुक्ति कर दी है। राष्ट्रीय कार्यसमिति में 80 सदस्य हैं, जिनमें प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, डॉ. मुरली मनोहर जोशी, पूर्व अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, अमित शाह, राज्यसभा में नेता सदन पीयूष गोयल, हाल ही में भाजपा में आये केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल हैं। सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यसमिति में 50 विशेष आमंत्रित और 179 स्थायी आमंत्रित सदस्यों को शामिल किया गया है, जिनमें मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व उपमुख्यमंत्री, विधानसभाओं एवं विधान परिषदों में विधायक दल के नेताओं, प्रदेश अध्यक्षों, प्रदेश प्रभारियों, सह प्रभारियों, प्रदेश संगठन महामंत्रियों एवं संगठकों को शामिल किया गया है।

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों  की पूरी लिस्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करे

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हरियाणा से 7 नेताओं को शामिल किया गया है, जिनमें…..
  • भूपेन्द्र यादव (लोकसभा सांसद)
  • कृष्णपाल गुज्जर (लोकसभा सांसद)
  • सुनीता दुग्गल (लोकसभा सांसद)
  • मनोहर लाल (मुख्यमंत्री)
  • संदीप सिंह विधायक एवं मंत्री (विशेष आमंत्रित)
  • ओपी धनखड़ (प्रदेश भाजपाअध्यक्ष)
  • रविन्द्र राजू (प्रदेश संगठन मंत्री)

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts