Weather Update Today: मौसम विभाग की चेतावनी, अगले 3 दिनों में 10 डिग्री तक पहुंचेगा पारा!

Published On

Weather Update Today: मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली में 23 नवंबर को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है, जिसके बाद सर्दी और बढ़ जाएगी। हरियाणा समेत देश के कई राज्यों में तापमान गिर चुका है और लोगों को सर्दी का एहसास हो रहा है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और अन्य हिस्सों में बारिश की संभावना है। इसके अलावा नॉर्थईस्ट राज्यों में भी बारिश का अनुमान जारी किया गया है।

तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार | Weather Update Today

तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की दैनिक मौसम रिपोर्ट के मुताबिक अगले 48 घंटों के दौरान राज्य में शुष्क मौसम बने रहने के आसार हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान तेलंगाना में शुष्क मौसम बना रहा। रिपोर्ट में कहा गया है कि रविवार और सोमवार की दरमियानी रात को मेडक में सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कश्मीर में धुंध और कोहरा के बीच ठंड बढ़ी

केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के मैदानी इलाकों में कोहरे और धुंध के छाए रहने के बीच कश्मीर घाटी के अधिकांश हिस्सों में रात के तापमान में गिरावट के कारण ठंड बढ़ गयी है, जिससे सोमवार को जन-जीवन प्रभावित रहा। मौसम विज्ञान केन्द्र (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। केन्द्रशासित प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान शुष्क रहने और मैदानी इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर सुबह कोहरा छाये रहने का अनुमान है। कश्मीर घाटी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और श्रीनगर में मौसम शुष्क और बादल छाए रहने के साथ-साथ प्रसिद्ध डल झील और इसके आसपास के इलाकों सहित कई स्थानों पर धुंध और कोहरा छाया हुआ है, जिससे आज क्षेत्र में दृश्यता भी प्रभावित हुई।

राजधानी श्रीनगर में आज न्यूनतम तापमान शून्य से 0.8 नीचे दर्ज किया गया है जबकि पिछली रात 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हालांकि यहां रविवार को अधिकतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले आज 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि पिछली रात तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण कश्मीर में पर्यटक स्थल पहलगाम के सबसे ज्यादा ठंड रही। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान पिछली रात 1.2 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से नीचे 0.8 डिग्री सेल्सियस से दर्ज किया गया और कोकरनाग में 1.2 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। उत्तरी कश्मीर में गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट पर आज न्यूनतम तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About The Author

Related Posts