Weather Update: फिर बदलेगा मौसम, इस तारीख से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, मैदानी इलाकों में बढ़ेगी ठंड

Published On

Weather Update:  हिसार, सच कहूँ/संदीप सिंहमार। पहाड़ों क्षेत्रों में आज से मौसम में बदलाव नजर आएगा, जिसका सीधा असर उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में भी देखने को मिलेगा। इस दौरान रात्रि के न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी रह सकती है। भारत मौसम विभाग व निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट ने इस संबंध में अलर्ट जारी किया है। मौसम बुलेटिन के अनुसार 29 जनवरी को हल्का पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के पहाड़ों में दस्तक देगा। इस दौरान मौसम गतिविधि सीमित रहेगी और केवल मध्य और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी या हल्की बारिश हो सकती है। निचले पहाड़ी क्षेत्रों में केवल बादल छाए रहने की संभावना है।

Skin Tightening Tips: क्या आप भी ढीली और लटकती स्किन से परेशान हैं, अगर हां, तो अजमाएं ये तरीका…

फिर बदलेगा…Weather Update

पिछले सप्ताह उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में मौसम पूरी तरह शांत रहा। बारिश और बर्फबारी की भारी कमी दर्ज की गई। 1 से 27 जनवरी 2025 के बीच जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 86 प्रतिशत बर्फबारी कमी दर्ज की गई है। हिमाचल प्रदेश में 79 फीसदी और उत्तराखंड में भी 85 फीसदी बर्फबारी कमी रही। अब अगले अगले दो दिनों तक विशेषकर अगले 24 घंटों में मौसम में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है।

31 जनवरी से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

पहले विक्षोभ के बाद 31 जनवरी से 2 फरवरी 2025 के बीच एक और पश्चिमी विक्षोभ आएगा। यह प्रणाली पहले की तुलना में थोड़ी अधिक प्रभावी होगी। निचले पहाड़ी क्षेत्रों में भी बारिश होने की संभावना है, जिससे मौसम में हलचल बढ़ेगी।

4 से 6 फरवरी के बीच होगी बारिश

एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ अपने प्रेरित चक्रवात के साथ 3 से 5 फरवरी 2025 के बीच पहाड़ों पर पहुंचेगा। हालांकि, मौसम मॉडल की सटीकता 4-5 दिनों के बाद कम हो जाती है। फिलहाल, ऐसा प्रतीत होता है कि यह एक मजबूत प्रणाली होगी, जो अगले सप्ताह की शुरूआत में असर कर सकती है। अगर मौसम मॉडल सटीक होते हैं, तो 4 से 6 फरवरी 2025 के बीच उत्तर भारत के पहाड़ों पर व्यापक और भारी बारिश व बर्फबारी की संभावना है।
कहाँ कितना न्यूनतम तापमान
नरनौल 2.4
फाजिल्का 2.4
फतेहगढ़ साहिब 2.7
पठानकोट 3.6
मोगा 3.8
करनाल 4.0
अमृतसर 4.1
पटियाला 4.8
एसबीएस नगर 4.9
हिसार 5.2
फतेहाबाद 5.2

About The Author

Related Posts