Weather Update Today: हरियाणा, पंजाब, यूपी, राजस्थान में कब होगी बारिश, आंधी संग बरसेंगे बदरा, मौसम विभाग ने बताई तारीख
Weather Update, Haryana, Punjab, UP, Rajasthan: सच कहूँ/संदीप सिंहमार। हिसार। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर व उत्तर प्रदेश सहित संपूर्ण उत्तर भारत 15 मई के बाद से गर्मी कि आग की चपेट में है। भीषण गर्मी के मामले में हरियाणा के सरसा ने अब राजस्थान के फलौदी को भी पीछे छोड़ दिया है। मौसम बुलेटिन के अनुसार हरियाणा के सरसा का अधिकतम तापमान 50.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो अभी तक का सर्वाधिक तापमान है। इसी प्रकार पंजाब के बठिंडा में भी अधिकतम तापमान 49.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। 30 मई से भीषण गर्मी से कुछ रहता मिल सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज हो सकती है, पर अधिकतम तापमान 45 डिग्री से अभी कम नहीं होगा। भारत मौसम विभाग के मौसम वैज्ञानिक सुरेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार अगले 48 घंटे के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी आंधी में तेज हवाएं चल सकती हैं। लेकिन इसका भीषण गर्मी पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। पर हरियाणा में पंजाब में इन दिनों में भी भीषण गर्मी का मौसम ही बना रहेगा। Weather Update Today
Khus Doodh Sharbat Recipe: गर्मियों के लिए ऐसी लजीज शरबत बनाये की इसका लाजबाब स्वाद कोई भुला ना पाये
दिल्ली में टूटा 100 साल का रिकॉर्ड
गर्मी ने दिल्ली में 100 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में मंगलवार को अधिकतम तापमान 49.6 डिग्री रहा। इसके अलावा मुंगेशपुर का अधिकतम तापमान भी 49.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
4 दिन में केरल पहुँचेगा मानसून | Weather Update Today
दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले तीन-चार दिनों में केरल और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में पहुंचने वाला है, जिससे देश भर में भीषण गर्मी और लू की तपिश से बेहाल लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को कहा कि पूर्वी बंगलादेश से अब चक्रवात रेमल पूर्व-उत्तरपूर्व की ओर बढ़ गया है।
उत्तर प्रदेश में इस दिन होगी बारिश
मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश में गर्मी की तपिश से बेहाल को यह खबर राहत देगी। मौसम विभाग की मानें तो 30 मई से पूर्वी उत्तर प्रदेश का मौसम बदलने वाला है। हालांकि तब तक पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के तहत राजस्थान के ऊपर विपरीत चक्रवाती हवा का दबाव बन रहा है। एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इससे हवा का रुख पुरवा हो जाएगा। इससे अधिकतम तापमान ज्यादा ऊपर नहीं चढ़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार 31 मई की रात से कुछ बदलाव के आसार हैं। 1 जून को मेरठ सहित दिल्ली-एनसीआर और वेस्ट उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इससे दिन के तापमान में गिरावट हो सकता है। लू से भी राहत की उम्मीद है। पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ और मैदानों में बन रहे चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से यह राहत की उम्मीद जगी है।