साध-संगत बोली:- तिरंगे की आन, बान और शान को हमेशा ऊँचा रखेंगे…

Published On

सच कहूँ/विनोद शर्मा
फतेहाबाद। स्थानीय नामचर्चा घर में देर रात्रि गुरु पूर्णिमा को लेकर आॅनलाइन रूबरू कार्यक्रम को लेकर साध-संगत में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर आयोजित इस कार्यक्रम में नामचर्चा घर को रंग बिरंगी लाइटों, गुब्बारों से बहुत ही शानदार तरीके से सजाया गया जोकि बहुत ही मनमोहक नजर आ रहा था। कार्यक्रम में पहुंची सारी साध-संगत का ब्लॉक जिम्मेवार लक्ष्मण अरोड़ा ने तह दिल से आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा बताए मानवता भलाई कार्यों में साध-संगत हमेशा बढ़-चढ़कर भाग लेती है। डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत ने आॅनलाइन गुरु महिमा का गुणगान किया। इस अवसर पर साध-संगत ने प्रण किया कि हमें अपने देश हिन्दुस्तान पर गर्व है। आज गुरु पूर्णिमा के दिन हम सब अपने पूज्य गुरु जी इन्सां द्वारा दिखाए देशभक्ति के रास्ते पर चलते हुए ये कसम खाते हैं कि हम अपने ‘तिरंगे’ की आन, बान और शान को हमेशा ऊँचा रखेंगे।

21 जरूरतमंद परिवारों को राशन बांट कर मनाया गुरु पूर्णिमा दिवस

 पंजाबी भांगड़ा, हरियाणवी डांस और जागो निकाल मनाई खुशियां

जाखल (तरसेम सिंह)। गुरु पूर्णिमा दिवस के मौके पर बरनावा आश्रम से पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के लाइव कार्यक्रम को देखने के लिए जाखल ब्लॉक में बड़ी संख्या में साध-संगत ने शिरकत की। डेरा श्रद्धालुओं ने बड़ी स्क्रीनों के माध्यम से पूज्य गुरु जी के आॅनलाइन दर्शन किए और पावन वचनों को श्रवण किया। इस दौरान जाखल ब्लॉक की साध-संगत ने 21 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित कर गुरु पूर्णिमा दिवस को पूज्य गुरु जी को शुभकामनाएं दी। ब्लॉक भंगीदास अरतीस इन्सां ने बताया कि भूना रोड पर स्थित ब्लॉक नामचर्चा घर में पूज्य गुरु जी की ओर से गुरु पूर्णिमा दिवस के सीधे प्रसारण को लेकर साथ संगत में भारी उत्साह देखा गया।

यहां पर सेवादारों ने नामचर्चा घर को दुल्हन की तरह सजाया हुआ था, वही हजारों की संख्या में साध-संगत भी सुंदर-सुंदर वस्त्र पहन कर पहुंची। नामचर्चा घर में पूज्य गुरु जी के लाइव दर्शन करने के लिए दो बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी। वही पूज्य गुरु जी को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं देने के लिए महिला श्रद्धालुओं की ओर से पंजाबी भांगड़ा, हरियाणवी डांस, जागो निकाल कर अपनी खुशी को व्यक्त किया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts