” याद-ए-मुर्शिद विकलांगता निवारण शिविर”18 अप्रैल से 21 अप्रैल तक

Published On

सिरसा। हर साल की तरह इस साल भी शाह सतनाम जी रिसर्च एंड डेवलपमेंट फाउंडेशन सिरसा, हरियाणा के द्वारा पूजनीय बेपरवाह शाह मस्ताना जी महाराज की पावन स्मृति में निःशुल्क 13 वां “याद-ए-मुर्शिद विकलांगता निवारण शिविर” 18 अप्रैल से 21 अप्रैल को शाह सतनाम जी स्पैशलिटी हॉस्पिटल्स सिरसा में लगाया जा रहा है जी। 18 अप्रैल (दिन सोमवार) को मरीजों का चैकअप किया जायेगा और 19 अप्रैल से 21 अप्रैल तक चयनित मरीजों के ऑपरेशन किये जाएंगे जी। इस कैंप में स्पेशलिस्ट व सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर साहिबान अपनी सेवाएं देंगे जी। कैंप में चयनित मरीजों के ऑपरेशन, दवाईयां व रहना इत्यादि सभी निशुल्क किया जायेगा। जिन मरीजों के ऑपरेशन नहीं होंगे उनमें से कुछ मरीजों को कैलीपर (कृत्रिम अंग ) जैसे बैसाखी, छड़ी, विशेष तरह के जुते इत्यादि भी निःशुल्क दिए जाएंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts