योगी सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार आज

Published On

चार मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

लखनऊ (एजेंसी) उत्तर प्रदेश सरकार का बुधवार को कैबिनेट विस्तार होगा। सुबह 11 बजे राजभवन में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगी। इससे पहले मंगलवार को पांच मंत्रियों ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। लेकिन चार का मंजूर किया गया है। 2017 में उप्र की सत्ता में आने के बाद यह पहला कैबिनेट विस्तार है।

पांच मंत्रियों के इस्तीफे के बाद सरकार में 20 कैबिनेट, 9 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 13 राज्यमंत्री हैं। तीन कैबिनेट मंत्री और दो राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं। इनमें वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल, सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह, सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा और भूतत्व एवं खनिकर्म राज्यमंत्री अर्चना पांडेय शामिल हैं। लेकिन मुकुट बिहारी वर्मा का इस्तीफा नहीं मंजूर हुआ है।

राजेश अग्रवाल ने इस्तीफे की वजह अपनी आयु को बताया है। उन्होंने कहा, ‘संगठन की 75 साल वाली जो पॉलिसी है, उसके तहत मैंने राज्य मंत्रिमंडल से अपना इस्तीफा दे दिया। मैं 75 वर्ष का हो गया हूं।’ पिछले हफ्ते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी परिवहन मंत्री पद से इस्तीफा दे चुके हैं।

About The Author

Related Posts