लोहड़ी व मकर संक्रांति के अवसर पर: यूथ वीरांगनाओं ने झुग्गी-झोंपड़ी में बांटे गर्म वस्त्र व मिठाई

Published On

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। लोहड़ी व मकर संक्रांति के अवसर पर यूथ वीरांगनाएं संस्था द्वारा गांव शाहपुर बेगू के निकट झुग्गी-झोंपडिय़ों में रह रहे लोगों को गर्म वस्त्र व मिठाई वितरित की। यूथ वीरांगनाएं संस्था की सदस्य सुजाता, दिशा, अंजू, सुनीता, तारा, सुरभि, सुमन, भारती व प्रवीण आदि सदस्यों ने कहा कि जिलेभर में लोहड़ी का त्योहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:– शाह सतनाम जी अलौकिक धाम लाकड़ियां में रविवार को बजेगा राम-नाम का डंका

उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा सभी त्योहारों व अन्य अवसरों को ऐसे लोगों के साथ मनाया जाता है, जो असहाय हंै और जिनके पास अपना कोई संसाधन नहीं है। इन लोगों के पास आकर खुशियां सांझा करने से मन को एक अलग ही सुकुन मिलता है। उन्होंने कहा कि असहाय लोगों की नि:स्वार्थ भाव से की गई सेवा को सबसे बड़ा पुण्य माना गया है। बढ़ती सर्दी को देखते हुए लोगों को गर्म वस्त्र भी वितरित किए गए हंै। संस्था सदस्यों ने कहा कि उनका ये अभियान अनवरत जारी रहेगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts