ब्राजील में कोरोना के 12,126 नए मामले

Published On

ब्रासीलिया (एजेंसी)। ब्राजील में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के 12,126 नए मामले दर्ज किए गए हैं और इसके साथ ही देश में इस बीमारी से प्रभावित होने वालों संख्या यहां बढ़कर 2,20,55,238 हो गई है। ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय के अनुसार इस दौरान इस जानलेवा विषाणु के कारण 303 लोगों की मौत हुई। इसके साथ ही यहां इस बीमारी से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 6,13, 642 हो गया। वहीं देश में अब तक 2.12 करोड़ से अधिक लोगों ने इस महामारी ठीक हो चुके है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक इससे एक दिन पहले यहां इस संक्रमण के 12,930 नये मामले सामने आए थे तथा 273 लोगों की मौत हुयी थी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts