रूस में नर्सिंग होम में आग लगने से 13 लोगों की मौत

Published On

मॉस्को। रूस के केमेरोवो शहर में शुक्रवार रात को एक निजी नर्सिग होम में आग लग जाने से 13 लोगों की मौत हो गयी। रूस के आपातकालीन मंत्रालय की प्रेस सेवा ने यह जानकारी दी। प्रांतीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि आगजनी की चपेट में आये दो लोगों की हालत बहुत गंभीर है जबकि कुल छह लोगों का इलाज चल रहा है। केमेरोवो के गवर्नर सर्गेई त्सिविलेव ने कहा,“ आग की चपेट में आकर कुल 13 लोगों की मौत हो गई।आने वाले सप्ताह में सभी क्षेत्रीय नर्सिंग होम, विशेष रूप से निजी नर्सिंग होम की जांच की जाएगी। रूस के आपात मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि आग पर कल स्थानीय समयानुसार रात 11 बजकर 39 मिनट पर काबू पा लिया गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts