स्पेन की सीमा में घुसने के लिए मची भगदड़ में 18 प्रवासियों की मौत

Published On

मैड्रिड (एजेंसी)। स्पेन के उत्तरी अफ्रीकी क्षेत्र मेलिला में प्रवासियों और सीमा अधिकारियों के बीच दो घंटे की झड़प के बाद सीमा में घुसने के लिए मची भगदड़ में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गयी और कई घायल हो गये। वीओए न्यूज ने मोरक्को और स्पेनिश अधिकारियों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया कि करीब दो हजार प्रवासियों ने शुक्रवार को सीमा पर एक ऊंचे बाड़ पर धावा बोल दिया, जिसके कारण सुरक्षा बलों के साथ झड़पें हुई। इसी दौरान वहां मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गयी जबकि कई अन्य घायल हुए हैं।

मोरक्को के गृह मंत्रालय ने इससे पहले बताया था कि घटना में पांच प्रवासियों की मौत हुई है और 76 अन्य घायल हुए हैं। बाद में 13 और लोगों के मारे जाने की जानकारी दी गयी। मोरक्को के सुरक्षा बलों के लगभग 140 सदस्य भी घायल हुए हैं , जिनमें पांच की हालत गंभीर बतायी गयी है।सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts