बोलीविया की पूर्व राष्ट्रपति अनेज की नजरबंदी पांच महीने बढ़ी

Published On

मेक्सिको सिटी (एजेंसी)। बोलीविया के एक न्यायाधीश ने पूर्व अंतरिम राष्ट्रपति जीनिन अनेज की नजरबंदी की अवधि पांच महीने बढ़ा दी है। यह जानकारी सुश्री अनेज की पुत्री कैरोलिना रिबेरा ने दी है। सुश्री कैरोलिना ने शनिवार को फेसबुक पर पोस्ट कर बताया कि न्यायाधीश अरमांडो जेबालोस ने उनकी मां की हिरासत अवधि ‘बिना सबूत’ या ‘कानूनी मानदंड’ का पालन किये बिना बढ़ा दी है।

क्या है मामला

उल्लेखनीय है कि बोलीविया के महाभियोजक कार्यालय ने अगस्त में सुश्री अनेज के खिलाफ नरसंहार का आरोप लगाया था। सुश्री अनेज को तख्तापलट की जांच के तहत आतंकवाद, देशद्रोह और साजिश रचने के संदेह में मार्च में गिरफ्तार किया गया था। यह आरोप इंटर-अमेरिकन कमीशन आॅन ह्यूमन राइट्स की एक रिपोर्ट पर आधारित हैं, जो सुश्री अनेज के शासन के दौरान 2019 में बोलीविया में हुए विरोध प्रदर्शनों की कार्रवाई की जांच कर रही है। आयोग ने कानून प्रवर्तन अधिकारियों की कार्रवाइयों को एक नरसंहार माना और इस बात की पुष्टि की कि इस दौरान कम से कम 37 लोग मारे गए थे और सैकड़ों अन्य घायल हुए थे। आयोग के मुताबिक पीड़ितों में अधिकांश नागरिक सुश्री अनेज के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts