नाइजीरिया में इमारत ढही, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

Published On

एबूजा। पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजीरियाई कानो शहर में मंगलवार को एक बहुमंजिला इमारत ढह गई है। इस घटना में कई लोगों के इमारत में फंसे होने की आशंका है। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रीय आपात प्रबंधन एजेंसी (एनईएमए) की स्थानीय समन्वयक नूरा अब्दुल्लाही ने बताया कि अब तक आठ लोगों को बचाया गया है। उन्होंने कहा कि इमारत में फंसे लोगों को निकलाने के लिए बचाव अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि इमारत निर्माणाधीन थी। ऐसा माना जा रहा है कि दुर्घटना के समय भूतल पर बनी दुकानों से लोग खरीदारी कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अंदर फंसे लोगों की संख्या का पता नहीं चल पाया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts